रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को बजट पेश किया। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कृषि उन्नत योजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं, पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसके साथ ही नक्सलियों के गढ़ को एजुकेशन का हब बनाने का फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है।
रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल और 15 नए थाने खोले जाएंगे। ई-वाहनों (EV) में सब्सिडी दी जाएगी। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।इसके अलाव बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है। वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 1 हजार पदों पर भर्ती होगी।छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्वाथ्यगत कारणों से राज्य से बाहर हैं। डॉ रमन सिंह की अनुपस्थिति में धर्मजीत सिंह सभापति के तौर पर आसंदी में रहे। डॉ रमन सिंह सर्वाइकल की दिक्कत से जूझ रहे हैं। इसके चलते कोयंबटूर में भर्ती में किए गए। कल उनकी सर्जरी होगी। धरमलाल कौशिक कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
- महिला एवं बाल विकास
- महतारी वंदन योजना ₹8,200 करोड़
- 70 लाख महिलाओं को अब तक ₹14,000 करोड़ से अधिक भुगतान
- लखपति दीदी भ्रमण योजना शुरू
- 250 महतारी सदन ₹75 करोड़
- आंगनबाड़ी संचालन – ₹800 करोड़
- पूरक पोषण आहार – ₹650 करोड़
- 18 साल की लड़की रानी दुर्गावती को ₹1.5 लाख
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना – ₹120 करोड़
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
- आयुष्मान योजना – ₹1,500 करोड़
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन – ₹2,000 करोड़
- 200 बिस्तर अस्पताल – रायपुर
- नए मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़
- 25 डायलिसिस सेंटर, 50 जन औषधि केंद्र
- इंटीग्रेटेड फूड एवं ड्रग टेस्टिंग लैब ₹25 करोड़
- मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल निर्माण ₹35 करोड़
- लोक निर्माण एवं अधोसंरचना
- लोक निर्माण विभाग बजट ₹9,450 करोड़
- 36 प्रमुख सड़कों का 2-लेन उन्नयन ₹200 करोड़
- 206 गांवों को सड़क से जोड़ने की योजना – ₹50 करोड़
- रायपुर राजधानी पैकेज – ₹100+ करोड़
- फ्लाईओवर एवं अंडरब्रिज निर्माण
- जल संसाधन
- जल संसाधन पूंजीगत प्रावधान ₹3,500 करोड़
- सिकासार-कोडार नहर लिंक ₹3,047 करोड़
- महानदी बैराज – ₹690 करोड़
- बस्तर में इंद्रावती बैराज – ₹2,024 करोड़
- 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई विस्तार
- ऊर्जा विभाग
- 33/11 केवी के 90 नए उपकेंद्र
- बिजली बिल राहत – ₹800 करोड़
- BPL उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली ₹354 करोड़
- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना – ₹400 करोड़
- सोलर हाईमास्ट स्थापना – ₹35 करोड़
- विमानन विभाग
- बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर एयरपोर्ट विकास – ₹80 करोड़
- CG VAYU योजना ₹30 करोड़ (Viability Gap Funding)
- नियमित फ्लाइट विस्तार योजना
- नगरीय प्रशासन विभाग
- मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना ₹200 करोड़
- शहरी अधोसंरचना – ₹750 करोड़
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ₹800 करोड़
- अमृत मिशन – ₹512 करोड़
- 5 नई नालंदा लाइब्रेरी – ₹22 करोड़
- उद्योग एवं निवेश
- उद्योग विभाग बजट बढ़कर ₹1,750 करोड़
- 23 नए औद्योगिक क्षेत्र – ₹250 करोड़
- प्लग एंड प्ले फैक्ट्री – धमतरी
- इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ₹10 करोड़
- औद्योगिक सब्सिडी/अनुदान – ₹750 करोड़
- लैंड बैंक विकास – ₹200 करोड़
- खनिज संसाधन विभाग
- खान ऑनलाइन 2.0 – ₹35 करोड़
- सोनाखान भवन उन्नयन – ₹20 करोड़
- क्रिटिकल मिनरल्स खोज पर विशेष फोकस
- उच्च शिक्षा एवं कौशल
- 5 कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ₹15 करोड़
- नए बीएड कॉलेज
- कई कॉलेजों का उन्नयन
- कौशल आधारित मानव संसाधन विकास पर फोकस
- सहकारिता एवं किसान
- ब्याज मुक्त कृषि ऋण – ₹300 करोड़
- 50 नए गोदाम – ₹150 करोड़
- सहकारी समितियों को CSC के रूप में विकसित किया जाएगा
- बस्तर-सरगुजा विशेष पैकेज
- एजुकेशन सिटी – ₹100 करोड़
- बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक ₹5-5 करोड़
- पर्यटन को उद्योग का दर्जा
- 500 मोबाइल टावर स्वीकृत
- मुख्यमंत्री बस सेवा – ₹10 करोड़
- स्वास्थ्य व मेडिकल कॉलेज विस्तार
- महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
- महतारी वंदन योजना जारी बड़ी बजटीय व्यवस्था
- 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए रानी दुर्गावती योजना (₹1.5 लाख सहायता)
- आंगनबाड़ी संचालन व पोषण आहार के लिए अलग प्रावधान
- महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने पर जोर
- लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण
- मातृ वंदना योजना के लिए बजटीय प्रावधान
- युवाओं के लिए घोषणाएं
- शिक्षानए कॉलेजों की स्थापना बलौदाबाजार, खडगांव, बड़ीकरेली
- 25 कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए ₹25 करोड़
- रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र के लिए ₹25 करोड़
- विश्वविद्यालयों को ₹731 करोड़ अनुदान
- रोजगार / स्टार्टअप
- मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने की पहल
- तकनीकी शिक्षा और निवेश माहौल मजबूत करने पर फोकस
- बुजुर्गों के लिए घोषणाएं
- धार्मिक तीर्थ योजनाएं जारी
- रामलला दर्शन योजना ₹36 करोड़ प्रावधान
- शक्ति पीठ भ्रमण योजना – ₹5 करोड़
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था पथ योजनाएं
- किसानों के लिए घोषणाएं
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ₹250 करोड़
- ग्रामीण संपर्क सड़कों के लिए 206 गांव चिन्हित – ₹50 करोड़
- 36 सड़कों के 2-लेन उन्नयन के लिए ₹200 करोड़
- सिंचाई व अधोसंरचना विस्तार पर फोकस
- कृषि अनुसंधान व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा
ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई- बैज
बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई और अब संकल्प के बजट पर भी मुझे भरोसा नहीं है, रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है।
स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ मिले-गजेंद्र यादव
बजट पर रिएक्शन देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग को 22 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। जो सभी विभागों में सबसे ज्यादा है। भास्कर रिपोर्टर देवव्रत भगत ने गजेंद्र यादव से बातचीत की
बजट केवल मायाजाल- चरण दास महंत
बजट को लेकर रिएक्शन भी आने लगे हैं। भास्कर रिपोर्टर देवव्रत भगत से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बातचीत में बजट को मायाजाल बताया। महंत के मुताबिक बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।
