वक्फ (संशोधन) कानून के फायदे गिनाएगी बीजेपी; 1 से 10 मई तक चलाएगी जनजागरण अभियान

रायपुर।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने वक्फ संसोधन कानून को लेकर एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किरण सिंह देव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून के संसद में पारित हो चुका है। अब हमें लोगों को इसके फायदे गिनाने हैं। किरण सिंह देव ने कहा कि इसके लिए पार्टी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी। ये अभियान 1 मई से शुरु होगा और 10 मई तक चलेगा। इन दस दिनों के भीतर पार्टी समाज से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचेगी। अभियान में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी जुड़ेंगे

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि “केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे। जिसका उद्देश्य वक्फ संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना है और इसके लाभ गिनाना है। किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के वक्त वक्फ का दुरुपयोग (विशेष रूप से 2013 के संशोधन) , और भाजपा द्वारा पारदर्शिता, संस्थागत क्षमता और वास्तव में मुस्लिम समुदाय के विकास की प्रतिबद्धता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्फ़ बोर्ड द्वारा स्थानीय स्तर पर किए गये अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को भी उजागर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!