अफीम की खेती पर कांग्रेस का प्रदर्शन:भिलाई में भाजपा कार्यालय का घेराव,प्रदेश में बढ़ते नशे और बढ़ती गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेसजन सड़कों पर उतरे

भिलाई।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेसजन आज घेराव करने निकले थे। प्रियदर्शिनी सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्त्ता जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री बी.डी. कुरैशी की मौजूदगी में पूरे प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध, नशाखोरी एवं अपराध के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव हुआ।

oplus_262144

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर दलबल के साथ दो जगह बेरीकेट लगाकर अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। तहसीलदार को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसजनों ने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को संरक्षण दिए जाने,घरेलु गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ने तथा बुकिंग हेतु वेटिंग पीरेड बढ़ाए जाने और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में आज घेराव किया गया।

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत समोदा गांव में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के 5 एकड़ 62 डिसमील क्षेत्र में 8करोड़ अवैध अफीम के पौधे पुलिस ने जब्त किए। इसको लेकर कांग्रेस की राजनीति विधानसभा से लेकर सड़कों तक राज्य की सरकार को घेरने के लिए सक्रिय दिख रही है और आज पुलिस व कार्यकर्त्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। युकां एवं एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता पहले बेरीकेट को तोड़कर दूसरे बेरीकेट तक पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हे रोक लिया।

अफीम कांड में सरकार का इंटेलिजेंस फैलवर, पूरे प्रदेश में फार्महाऊस की हो जांच-ताम्रध्वज

इस मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्ग जिले में भाजपा के नेता ही अफीम की खेती कर रहे है। भाजपा के बड़े नेता सरकार के संरक्षण में इस तरह के अवैध कामों को अंजाम दे रहे है। ये स्पष्ट होना चाहिए कि अफीम की खेती कब से हो रही थी, उसका फल कब उगा, कहां बिका, कौन खरीददार है। उसकी प्रोसेसिंग यूनिट कहां है, कई वर्षो से अफीम की खेती दुर्ग ही नहीं बलरामपुर में हो रही है, लेकिन सरकार का इंटेलिजेंस फैलवर है। पूरे प्रदेश में बड़े-बड़े फार्म हाऊस की जांच होनी चाहिए। कहीं अफीम की खेती, नशे का कारोबार भाजपा के संरक्षण फल-फूल रहा है। ऐसा कौन सा बड़ा आदमी है जिसके संरक्षण में अफीम की खेती का कारोबार फल-फूल रहा है और उसको सरकार में बैठे हुए मंत्री एवं तमाम नौकरशाहों की किसका शह-मात है। नैतिकता के आधार पर सरकार में बैठे सीएम, जिम्मेदार मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। पुलिस के साथ-साथ राजस्व के लोग भी सीधे तौर पर इसमें दोषी है। खेतों में जब फसल उगती हैै तो राजस्व अमला गीदावरी करके राजस्व अमला क्या बोयां है करके उसकी फोटोग्राफी कराती है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में कई वर्षो से अफीम की खेती हो रही थी तो राजस्व का अमला क्यों फोटोग्राफी नहीं करवाई। यदि करवाई है तो प्रशासन व सरकार उसे स्पष्ट करें। कि उसके खेत में अफीम की खेती हो रही थी कि धान,मक्का या चना लगा हुआ था। आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी दुर्ग पुलिस सिर्फ तीन लोगों को ही पकड़ पाई है। बाकी लोगों को नहीं पकड़ी है। चूंकि छत्तीसगढ़ राज्य शांति का टापू है उसे बने रहने देना चाहिए। जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तब विपक्ष में बैठे भाजपा के लोग सड़कों से लेकर विधानसभा में यह कहकर चिल्लाते थे कि गंगाजल की कसम खाए हो शराबबंदी करों, लेकिन भाजपा की सरकार ने नशाखोरी, शराबखोरी,शराब दुकानों का बढ़ना, आहतों का बढ़ना अब आम बात हो गई है। युवाओं को नशे में ढकेलने का काम भाजपा कर रही है। 5 एकड़ के बड़े जगह में अवैध अफीम की खेती का पाया जाना बहुत ही चिंतनीय विषय है। मै पुन: साय सरकार से जानना चाहूंगा कि अफीम की खेती कब से हो रही है, असली मुजरिम कौन?, सामान कहां खपा, खरीददार कौन? ऐसे तमाम सवालों के जवाब सरकार जनता को स्पष्ट करें।

दुर्ग पुलिस चिटटा पकड़ने और चलानी कार्यवाही करने मस्त-व्यस्त- मुकेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी आज प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में अफीम की खेती का जाल बिछ गया है। दुर्ग सहित बलरामपुर में अफीम की खेती लगातार पकड़ी जा रही है। लेकिन दुर्ग पुलिस सिर्फ व सिर्फ चिट्टा पकड़कर अपनी झूठी वाहवाही बटोर रही है और सड़कों पर चलानी कार्यवाही करके आम जनता को त्रस्त कर रही है। जबकि पूरे राज्य सहित दुर्ग-भिलाई में नशे का कारोबार आज भी बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। दुर्ग में जिला एवं पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे जिला मुख्यालय से चंद दूरी ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती जो कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा बाहर के मजदूरों को बुलाकर लंबे समय से कराई जा रही थी। उसका भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस सिर्फ चिटटा पकड़ने में मस्त-व्यस्त थी। लेकिन दोनों ही प्रशासन के सामने अवैध अफीम की खेती मिलने से पूरे प्रशासन की पोल खुल गई।

आज प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों में महापौर नीरज पाल, छाया विधायक बृजमोहन सिंग,पूर्व महापौर नीता लोधी, महापौर शशि सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर,पार्षद लक्ष्मीपति राजू, पार्षद संदीप निरंकारी, पार्षद सीजू एंथोनी,पार्षद लालचंद वर्मा, पार्षद कैशव चौबे,अतुलचंद साहू, सुनील चौधरी,मेरीक सिंग, सुमीत पवार,सभापति केशव बंछोर, दिनेश पटेल,मो.इरफान खान,अज्जू अहमद चौहान,जानकी साहू,नरसिंग नाथ,सौरभ मिश्रा, विक्की शर्मा, गुडडू खान,इमरान अंसारी, जी. राजू, भुनेश्वरी देवांगन,पार्षद नेहा साहू,पार्षद एकांश बंछोर, र्पाषद राजेश चौधरी, पार्षद अभिषेक मिश्रा,पार्षद सेवन कुमार साहू, पूर्व पार्षद सूर्यकांत सिन्हा,अमित सिंग,रफीक अहमद,दर्शन सिंग,निरंजन बिसई,शोएब अहमद, अमित जैन,अली हुसैन सिद्धकी,शिखा राय,पिंकी वर्मा,जोहन सिन्हा,पार्षद इंजीनियर सलमान,पार्षद चंद्रशेखर गवई के अलावा सेवादल,एनएसयूआई,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!