भिलाई। भिलाई शहर के सतनाम सिंह को अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। सतनाम सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु,भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
प्रदेश के मेहनतकश वर्ग की आवाज को मजबूत करेंगे और उनके हक-हितों के लिए संघर्ष करेंगे।असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों और कर्मचारियों के हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज के निर्देशानुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज़,के निर्देशानुसार कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर ने सतनाम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
सतनाम सिंह लंबे समय से श्रमिक अधिकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। संगठनात्मक निष्ठा, संघर्षशील कार्यशैली और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्रमिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। नेताओं का मानना है कि इस जिम्मेदारी से असंगठित कामगारों की अधिकार-लड़ाई को नई मजबूती मिलेगी।
