मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव के निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली। मुकुल देव ने सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जय हो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. एक-एक कर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। एक्टर के निधन की खबर से स्टार्स ही नहीं उनके फैंस की शॉक्ड है. मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे।
पिछले कुछ समय से थे बीमार
एक्टर विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि मुकुल बीते कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने एक्स पर पर एक्टर के साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया।
