जेल भेजे गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव,कोर्ट ने दी 3 दिन की न्यायिक रिमांड;रायपुर सेंट्रल जेल लाए जाने के दौरान देवेंद्र यादव हाथ में संविधान की कॉपी पकड़कर दिखाते रहे

देवेंद्र यादव को रात में ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। CJM बलौदाबाजार जिला कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में देवेंद्र यादव के समर्थक भी है मौजूद रहे।

बड़े भाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद यादव से मिलते हुए देवेंद्र यादव

बलौदाबाजार।भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने रायपुर जेल के लिए वारंट जारी कर दिया है। देवेंद्र यादव को रात में ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। CJM बलौदाबाजार जिला कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में देवेंद्र यादव के समर्थक भी है मौजूद रहे।

रायपुर सेंट्रल जेल लाए जाने के दौरान विधायक देवेंद्र यादव हाथ में संविधान की कॉपी पकड़कर दिखाते रहे।

इसके पहले शनिवार को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भिलाई से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस रवाना हो गई है। देवेंद्र को लेकर बलौदा बाजार पुलिस बलौदाबाजार कोतवाली पहुंच गई है। कोतवाली के आसपास बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। कोतवाली को पुलिस छावनी बना दिया गया है। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद बलौदा बाजार में कांग्रेसी इकठ्ठा हो गए हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कल बलौदाबाजार पुलिस जिला कोर्ट की हॉलीडे कोर्ट में पेश कर सकती है। क्यों कि सोमवार को भी रक्षाबंधन के कारण अवकाश रहेगा।

दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान घटित आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड कार्रवाई के क्रम में थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A,501(1),505(1)(B),501(1)(C),109,120बी, 147,148,149,186,353,332, 333,307,435,436,341,427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत कल दिनांक 17.08.2024 को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बता दें कि भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ के कई जगहों से कांग्रेसियों द्वारा विरोध की खबरें सामने आयी हैं। बिलासपुर में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में कांग्रेस समर्थक उतर गए हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। शहर के नेहरू चौक में समर्थकों ने प्रदर्शन किया है।केशकाल में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार पर कानून के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। यहां पर भी पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई है।कांग्रेस ने जल्द रिहाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!