भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारी में एक ओर एंट्री;नाम की थी पहले से चर्चा, दावेदारों में खलबली

भिलाईनगर।भिलाई शहर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक 50 दावेदारों ने आवेदन फार्म लिया है।अजय कुमार लल्लू लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से वे व्यक्तिगत चर्चा कर रहे हैं, उनसे पूछा जा रहा है कि उनकी नजर में कौन व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त है। मुलाकात के दौरान होटल परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई थी।

वार्ड 7 राधिका नगर पार्षद आदित्य सिंह भी किए दावेदारी

वार्ड-7 राधिका नगर के पार्षद एवं भिलाई नगर निगम MIC के सदस्य आदित्य सिंह ने जिला अध्यक्ष चुनाव समिति के पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू से मिलकर भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मौका दिए जाने को लेकर गंभीर चर्चा की एवं सुझाव भी दिए,अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिल्कुल वो इस बार के चयनित पैनल में युवा नेतृत्व का नाम भी शामिल कर के भेजेंगे,आने वाले समय में राहुल गांधी जी जिला अध्यक्षों की दौड़ में शामिल करने को लेकर प्राथमिकता के भी निर्देश दिए है।

आदित्य सिंह ने कहा कि भिलाई ने युवा नेतृत्व को हमेशा स्वीकार किया है इसका बेहतर उदाहरण है कि भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव लगातार दो बार विधायक चुने गए और महापौर चुनाव जीत कर युवाओं के मन में राजनीति को लेकर अच्छी सोच को आगे किया।

कार्यकर्ता तय करेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

अजय कुमार लल्लू ने साफ कहा कि अब दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मर्जी से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। दुर्ग जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में अब किसी बड़े नेता या पॉकेट का अध्यक्ष नहीं बनेगा, बल्कि आम कार्यकर्ता की राय से अध्यक्ष चुना जाएगा।युवाओं को मौके देने पर अजय कुमार ने कहा कि इस बार युवा नेतृत्व को भी मौका मिलेगा जो इस पद के काबिल होगा उन्हें जरूर मौका मिलेगा।

अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। यह निर्णय राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया है। इसके तहत जिले के अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने जाएंगे। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ व्यापारी, वकील, संस्कृतिकर्मी और पत्रकारों से भी राय ली जाएगी। अध्यक्ष पद के दावेदार को कम से कम पांच वर्ष से सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। सभी आवेदनों में से छह नामों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा जाएगा। अब किसी जेब का अध्यक्ष नहीं, कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष बनेगा– अजय कुमार लल्लू, दुर्ग कांग्रेस पर्यवेक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!