छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन…भिलाई शहर कांग्रेस ने फूंका सुपेला घड़ी चौक में ED का पुतला

भिलाई नगर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर विपक्ष को दबाने का षड़यंत्र कर रही है। ईडी ने जो जानकारी मांगी थी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने उसको ईडी दफ्तर में जाकर दिया लेकिन ईडी ने उनको जबरिया 9 घंटे तक बिठा कर रखा। ईडी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे?कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?

आज प्रदेश भर में ईडी का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया है। 3 मार्च को दोपहर 12 बजे राजधानी के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव किया जायेगा।

आज रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में ईडी का पुतला फूंका गया।

जिला कांग्रेस भिलाई ने जलाया ED का पुतला

भिलाई शहर कांग्रेस ने सुपेला घड़ी चौक पर भी कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया, इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा तानाशाही, उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों और ईडी की राजनीतिक दुर्भावना का कड़ा विरोध कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई मुकेश चंद्राकर ,पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व प्रथम महापौर नीता लोधी, भिलाई विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिया, रिसाली महापौर शशि सिन्हा जी,ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ,प्रमोद प्रभाकर, तुलसी पटेल, रमा विश्वकर्मा,मुकुंद भाऊ शशि सिंह, पार्षद एवं MIC सदस्य केशव चौबे ,चंद्रशेखर गंवई ,लालचंद वर्मा , पार्षद सेवन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी विक्की शर्मा,सुरेश वर्मा,प्रवीण सिंह,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान, प्रदेश pcc सचिव अज्जू अहमद चौहान,पलाश लिमेश, लाल चौधरी,अजय यादव,शशिकांत साहू,संजीत चक्रवर्ती, इस्माइल खान,नीलांबर साहू संजीव यादव राजेश साहू अनुसूया मरकाम ,रविंद्र सिंह, नरेश सागरवंशी,राजीव यादव ,मेरिक सिंह, रवि पाठक, धर्मेंद्र वैष्णव, मोहम्मद सलीम , कीर्ति सिंह ,मिथिला पांडे, उमाशंकर साहू , बलदाऊ पिपरिया, मंगल साहू ,जगदीश प्रसाद साहू ,बुद्ध शरण बोरकर ,फारुख खान ,सर्जिस घोष ,सुरेश वर्मा ,एल चैतन्य ,इमरान खान, मनीष तिवारी ,बद्रीनाथ बघेल ,शशि सिंह, नजमुल निशा, दिनेश गुप्ता, जगतपति राज चौधरी, राजकुमार चौधरी, नईम शेख चंद्रकांत कोरे, राजेंद्र रजक, अनिल सिंह, आनंद बघेल रफीक खान,हीरा सिंह साहू आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!